पिपरा: फुलवरिया और लादी वादी गांव में चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुराई
Pipra, Palamu | Jan 1, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहीया पंचायत के फुलवरिया व लादी वादी गांव में बीती रात दो घरों से जेवरात व नगदी समेत लाखों की चोरी हुई। जहां इस संबंध में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में चोरी की घटना से संबंधित लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में फुलवरिया गांव के रविंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के कमर का ताला तोड़कर 20 हजार नगद सहित आभूषण की चोरी की है।