तारानगर: तारानगर गौशाला में गायों को गुड़ व भाग्य श्रीअनाथ आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन करवा कर मनाया एमएलए बुडानिया का जन्म दिवस
तारानगर विधायक किसान नेता नरेन्द्र बुड़ानिया के जन्मदिन पर रविवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह गौ सेवा, मानव सेवा व केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने तारानगर की गोपाल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया, भाग्य श्री अनाथ आश्रम में रहने वाले अति लाचार लोगों खाना खिलाया एवं उनके साथ केक काटकर एक बधाई दी।