मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार लंज पुलिस ने नाका लगाकर एक कार से अवैध शराब बरामद की। तलाशी में 28 बोतल देसी संतरा मार्का व 6 बोतल रॉयल स्टैग मिलीं। चालक रजिंदर सिंह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।