बेल्थरा रोड: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, बुनकरों का बजट 4423 करोड़ हुआ, यह सरकार अल्पसंख्यकों की सरकार है
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को शाम 4 बजे बेल्थरारोड में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के बुनकरों और पसमांदा मुसलमानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार बुनकरों का बजट 430 करोड़ से बढ़ाकर 4423 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 2027 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री