कटकमसांडी: कटकमसांडी में भाजपा का विभिन्न मुद्दों पर प्रखंड मुख्यालय में जन आक्रोश धरना प्रदर्शन
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कटकमसांडी प्रखंड के भाजपा के दोनों मंडल पूर्वी एवं पश्चिमी के अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा और कैलाश यादव के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर एकदिवसीय जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन हुआ. जिसमें हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, अवैध खनन और बेरोज़गारी के खिलाफ जम कर नारा लगाया गया।