कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव में बिक्री हेतु एक पीक अप वैन में 14 बोटा लदा सखुआ का लकड़ी वन विभाग द्वारा गुरुवार शाम 4:00 बजे पकड़ा गया। यह पीक अप वैन कटकमसांडी-ढौठवा मुख्य मार्ग के शाहपुर गांव में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया । चालक पीक अप वाहन छोड़ फरार हो गया।