नारायणपुर: नवगछिया में भाजपा की प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
भाजपा युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भागलपुर विधायक रोहित पांडे ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है