राज्य स्तरीय चिंतपूर्णी महोत्सव में शुक्रवार रात्रि 9 बजे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की जबकि प्रसिद्ध पंजाबी गायक बबू मान ने अपने गानों से खूब समां बांधा। मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक सुदर्शन बबलू की इस सफल आयोजन को लेकर खूब सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन माता रानी के आशीर्वाद से चलता रहेगा।