बलौदा: हरदी महामाया गांव में पैदल चल रहे व्यक्ति को हाईवा वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के हरदी महामाया गांव में पैदल चल रहे व्यक्ति की हाईवा वाहन ने कुचल दिया है. हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम प्रमोद कुमार सोनवानी था. मामले की जांच पुलिस कर रही है.पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि हरदी महामाया गांव निवासी प्रमोद कुमार सोनवानी अपने घर के पास पैदल चल रहा था.