भूपालसागर: भूपालसागर में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
जानकारी के अनुसार आकोला के निकट हादसा हुआ। सूचना मिलते ही आकोला थाना पुलिस मोके पर पहुंची। आकोला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया। परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया। कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कपासन डिप्टी एसपी अनिल सारण, कपासन, भूपालसागर और आकोला थानाधिकारी भी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।