भूपालसागर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील ईकाई भूपालसागर सहित ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव स्थानीय कस्बे के बांके बिहारी नरसिंह द्वारा मन्दिर परिसर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भट्ट निरंजन शास्त्री ताणा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।