भूपालसागर: भूपालसागर में कपासन रोड़ स्थित तेल फैक्ट्री में पड़े सामानों की चोरी करते दो आरोपियो को भूपालसागर पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक आरोपी मौके से ही पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भूपालसागर में कपासन रोड स्थित हनुमान ट्रैडिंग कम्पनी के संचालक अजय कुमार अग्रवाल ने भूपालसागर थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी फैक्ट्री में सरसों, मुंगफली का ऑयल निकलता है। जो करीब एक साल से बन्द है। फैक्ट्री में लोहे की साफटे, लोहे का परचुनी सामान, मोटरें इत्यादि समान फैक्टरी मे थे