नर्मदापुरम जिले में नरवाई जलाने की समस्या को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों पर FIR दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस संदर्भ में कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने गुरुवार को करीब 1 बजे SDM को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ FIR दर्ज करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।