सांगानेर: रीकों भगाओं, भैराणा बचाओ की मांग को लेकर 45 डिग्री तापमान में दादू दयाल की मोक्ष स्थली पर साधु संत कर रहे अग्नि तपस्या
जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादू दयाल की मोक्ष स्थली के पास राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचे साधु संत रीको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग को लेकर 45 डिग्री तापमान में अनिश्चितकालीन अग्नि तपस्या कर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और साधु संतों के समर्थन मे भजनलाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।