झालरापाटन: झालावाड़ में पुलिस ने निकाली साइकिल रैली,'संडेज ऑन साइकिल' अभियान के तहत फिटनेस का संदेश
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार, झालावाड़ में रविवार को "संडेज ऑन साइकिल" अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसी कड़ी में शहर में एक साइकिल रैली निकाली गई।रैली को सुबह 6:00 बजे पुलिस उपाधीक्षक ने मिनी सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।