गिरिडीह: समाहरणालय कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता मे मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को 12 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न अनुमंडलों से आए शांति समिति के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से शांति के साथ पर्व मनाने को लेकर आश्वस्त किया।