गिरिडीह: 19 जून को विशाल रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए आगामी 19 जून को सिरसिया स्थित सदर प्रखंड गिरिडीह परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर को लेकर बुधवार को 4 बजे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।