देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के दौर चल सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।