पाटी: नगर की गोई नदी में सिलावद के पाचपुला डैम से 5 सेमी पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में पुलिस का अलर्ट
Pati, Barwani | Apr 23, 2026 वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से प्राकृतिक स्त्रोत नदी-नाले सुख गए है,ऐसी स्थिति में मवेशियों व पक्षियों को पीने का पानी नही मिल रहा है। उनके कंठ की प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत में पानी होना आवश्यक है। कल सुबह लोअर गोई डेम के पांच नम्बर के गेट से 5 सेंटीमीटर पानी छोड़ गया है। जो कि दोपहर तक निचले इलाकों में पानी आ जायेगा। जो कि तेज बहाव का होगा।