देहरादून: बीकेटीसी अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने पर मचा बवाल
केदारनाथ में मॉनसून को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं प्रतिबंध के बीच बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के कुछ वीआईपी मेहमानों के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने पर बवाल मच गया है। इस पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के ऊपर केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी है।