झांसी: भोजला मंडी में शराब की दुकानों की नीलामी हुई, देशी की 290, कंपोजिट 119, पांच मॉडल शॉप हुए आवंटित
Jhansi, Jhansi | Mar 6, 2025 झांसी में ई-लाटरी प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की देखरेख में शराब की दुकानों की नीलामी भोजला मण्डी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसमें 290 देशी, 119 कम्पोजित, पांच मॉडल शॉप ओर चार भांग की दुकानों की नीलामी हुई। जनपद झांसी में गुरुवार को शासन के निर्देश पर आठ वर्ष बाद ई-लाटरी के तहत शराब ओर भांग की दुकानों की नीलामी हुई।