झांसी: झांसी के ईलाइट चौराहे पर दो बाइकों में हुई भीषण भिड़ंत, महिला समेत 2 लोग घायल
Jhansi, Jhansi | Mar 6, 2025 झांसी के नावाबद थाना क्षेत्र स्थित इलाइट चौराहे पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दरअसल गुरुवार समय करीब शाम 5:15 बजे इलाइट चौराहे पर दो बाईकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला और एक युवक घायल हो गए।