झांसी: मिशन कंपाउंड स्थित चर्चित मिठाई की दुकान बनी चर्चा का विषय, एक ग्राहक ने लगाया दूषित मिठाई देने का आरोप
Jhansi, Jhansi | Mar 6, 2025 मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र मिशन कंपाउंड गेट के पास बनी एक चर्चित मिठाई की दुकान का है। जहां एक युवक का आरोप है कि बीते रोज उस मिठाई की दुकान से रसगुल्ले अपने परिवार के लिए लेकर गया था, मगर उस रसगुल्ले को खाने से उसके परिवार में किसी को उल्टी एवं किसी का पेट खराब हो गया। गुरुवार वह युवक उस दुकान पर पहुंचा और दुकान मालिक से मिठाई की शिकायत की है।