फतेहाबाद: नहर में मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी
फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव ढाणी सांचला निवासी 14 वर्षीय लड़की का शव शनिवार शाम को भाखड़ा नहर में डूमावाला हेड से बरामद किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, गांव ढाणी सांचला निवासी मदन कुमार के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है।