बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक तरफ जहां प्रशासन असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है ताकि कोई भी चुनावी माहौल को खराब ना कर सके तो वहीं दूसरी ओर लोगों को भी मताधिकार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मधुबनी में भी आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी मधुबनी के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।