सुसनेर: सेमलखेड़ी जोड़ पर सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बाइक, युवक आगर रैफर
शनिवार की शाम को 7 बजे के लगभग सेमलखेड़ी जोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर के सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। घायल युवक को आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आपको बता दे कि उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे 552 जी पर वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन रही है। तेज गति के कारण हर रोज सड़क हादसे हो रहे है।