जैतहरी: धनगवां बीट में हाथियों की दस्तक, 3 हाथी पहुंचे
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट में गुरुवार सुबह 3 हाथियों के विचरण की सूचना मिली। वनमंडल अनूपपुर के RF337 व RF336 क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है,वन विभाग ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार हाथी NPV CAMPA मिक्स रोपण क्षेत्र में देखे गए, जहां कुछ स्थानों पर खंभों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।