सिंघाना कस्बे में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने निर्माण कार्य रुकवाने पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने बताया की सिंघाना में उनकी खातेदारी की जमीन है। इस जमीन पर विवाद के चलते स्थगन आदेश जारी किया हुआ है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा जबरन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।