शाहजहांपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए श्री गुरुकृपा जन कल्याण ट्रस्ट ने स्वर्गधाम सेवा समिति, रोजा को जनसेवा हेतु एक ई-रिक्शा शव वाहन समर्पित किया। यह वाहन विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को अंतिम यात्रा के दौरान सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा।