परबत्ता: 52 कोठरी, 53 द्वार, इतिहास की सांसें गिन रहा भरतखंड का महल, कला एवं संस्कृति विभाग की टीम ने किया स्थल निरीक्षण
परबत्ता प्रखंड की सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत भरतखंड गांव में स्थित ऐतिहासिक मुगलकालीन किलेनुमा महल "52 कोठरी, 53 द्वार" आज उपेक्षा के कारण धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। सदियों पुरानी यह ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण के अभाव में अपनी पहचान खोने की कगार पर है। हालांकि, हाल ही में कला एवं संस्कृति विभाग की टीम के निरीक्षण से इसे पर्यटन स्थल के रूप में व