झांसी: झांसी में पेट्रोल पंप संचालक ने लगाए पोस्टर, कहा- डीजल है पर्याप्त मात्रा में, कोई भी फेक न्यूज़ और अफवाह पर न दें ध्यान
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2026 ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते कई जगह कई बार अफवाह सुनने में मिली हैं कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है जिसके बाद सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग जाती थी वहीं अब पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगा दिए हैं जिस पर लिखा हुआ है की पेट्रोल पंप पर डीजल पर्याप्त मात्रा में है और 24 घंटे उपलब्ध है