गिरिडीह: सदर अस्पताल में लगाया गया दिव्यांग जांच शिविर, 60 से 70 दिव्यांगजनों की हुई जांच
सदर अस्पताल में गुरुवार को 2 बजे तक दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 60 से 70 दिव्यांगजनों की जांच की गई। शिविर में लकवा, हाथ-पैर से दिव्यांग, मानसिक दिव्यांगता और आंख संबंधी समस्याओं की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।