केशवपुरम: पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने केशवपुरम इलाके में सक्रिय दो शातिर स्नैचर्स को गिरफ्तार कर एक और वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया। आरोपी एक ही दिन में दूसरी स्नैचिंग के फराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास गंगवार उर्फ अमित निवासी अशोक विहार और अरमान उर्फ गब्बर निवासी वजीरपुर के रूप में हुई है।