बांधवगढ़: उमरिया: 30 वर्षीय महिला लापता, कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज
उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेरी से 30 वर्षीय कलावती कुशवाहा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह घर से बिना बताए कहीं चली गईं, जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन सतीश कुशवाहा की सूचना पर कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की तलाश जारी है।