जांजगीर: जिले में चावल उत्सव के साथ आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया
जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज चावल उत्सव के साथ आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता निभायी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी।