लखीसराय: सदर अस्पताल लखीसराय परिसर में जीविका कर्मी का मोबाइल फटा, बाल बाल बची जीविका कर्मी
सदर अस्पताल लखीसराय परिसर में जीविका समूह के सहयोग से संचालित मरीज सहायता केंद्र में तैनात जीविका कर्मी रिंकी कुमारी का मोबाइल अचानक फट गया. घटना सोमवार शाम 5 बजे की है. घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मोबाइल फटने के बाद जब धुआं हुआ तो वहां मौजूद लोगों को लगाकर शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. मोबाइल चार्ज हो रहा था.