लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा किया गया, बैठक में मुख्य रूप से परिवहन विभाग के नियमों का पूर्ण रूपेण पालन एवं जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी समेत ओवरलोडिंग हेलमेट समेत यातायात के नियमों को पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।