उत्पाद विभाग और RPF के जॉइन्ट ऑपरेशन में स्टेशन से एक आरोपी को 18 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह मामला बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे का हैं । उत्पाद विभाग ने गुरुवार को शाम पाँच बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई करते हुए मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।