जंक्शन के चूना फाटक पर प्रस्तावित आरयूबी मामले में मंगलवार शाम को दूसरे पक्ष के स्थानीय नागरिक पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे और यू शेप ड्राइंग का विरोध किया। कांग्रेस नेता अश्विनी पारीक के नेतृत्व में नागरिकों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अश्वनी पारीक ने कहा कि चुना फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज प्रस्तावित है। जिसके चारों और रोड है।