सगड़ी: महराजगंज में गंगा दशहरा पर प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़, ऐतिहासिक मेले की तैयारियां पूरी
Sagri, Azamgarh | May 25, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज स्थित बाबा भैरवनाथ धाम में गंगा दशहरा मेला को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्राचीन धाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की शुरुआत मंगलवार से होगी । पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है । मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।