रूपवास कस्बे की बरखंडी कॉलोनी में स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण एवं करीब ₹ 55 हजार की नगदी को चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी विनोद मीणा मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी।