शनिवार को प्लस टू राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक बांका निवासी जय शंकर राउत को भावभीनी विदाई दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ने की, जबकि मंच संचालन उदयकांत मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वयं चक्रपाणि कनिष्क उपस्थित रहे ।