धमतरी: रात्रि गश्त पर निकले प्रधान आरक्षक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, नगर सैनिक गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी एवं नगर सैनिक दिलीप पांडे रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान सिहावा चौक में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भीषण था कि प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत।