कटनी ग्रामीण: बम्हनी गांव के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, 3 का रीठी अस्पताल में इलाज जारी
कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया बम्हनी गांव के पास इंदौर से कटनी आ रही ओम साईराम यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल रीठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है