सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
पुलिस लाइन पर्री में डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (एसपीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों में टीमवर्क की भावना बढ़ाना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना है। प्रतियोगिता में पुलिस जवानों के साथ विभिन्न ग्रामों की टीमें भी भाग ले रही