पिछोर: हौसलों की उड़ान: 155 किमी दौड़कर ग्वालियर का लाल पहुंचा पिछोर विधायक से मिलने, प्रीतम लोधी ने गदा भेंट कर किया सम्मान
पिछोर शारीरिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए ग्वालियर निवासी युवा मनीष पाल ने लगभग 155 किलोमीटर की दूरी लगभग 40 घंटे में दौड़कर तय की और आज रविवार सुबह लगभग 11:00 पिछोर पहुंचकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी से भेंट की। विधायक जी ने युवा को पुष्पमाला पहनाई और 'गदा' भेंट कर,और शॉल,ड्रेस भेंट करके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।