ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने बस स्टैंड के पास सट्टा पर्ची काटने पर 30 वर्षीय युवक पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई युवक ईसागढ़ में बस स्टैंड के पास में एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ईसागढ़ निवासी कल्ली कुशवाह उम्र 30 वर्ष को सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है।