खातेगांव: 48 घंटे तक गूंजे सुरों के सरगम, खातेगांव ने रचा संगीत का नया इतिहास,विश्व संगीत दिवस पर शुरू
बुधवार सुबह 10 बजे विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 48 घंटे का अखंड गीत-संगीत महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान सदाबहार फिल्मी गीत, भजन, भक्ति संगीत और विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां लगातार 48 घंटे तक मंच से दी गईं।