मोहनिया: मोहनिया बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक युवक का फटा सिर
कैमूर जिले के बस स्टैंड मोहनिया में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई ,जिसमें एक युवक का सर फट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों का काफी भीड़ इकट्ठा हो गया तब तक दूसरा पक्ष वहां से मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।