मोहनिया: कैमूर में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जहां भी जाते हैं राहुल गांधी, वहां एनडीए मजबूत होता है
कैमूर जिले के सर्किट हाउस पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार का फूल और बुके देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा जहां भी राहुल गांधी जाते हैं वहां पर एनडीए मजबूत होता है। इतिहास उठाकर देखा जा सकता है। बिहार में किसी की नहीं चलेगी नीतीश जी के राज में हुआ है विकास।